मुंबई में 1566 नए मामले, 40 लोगों की मौत

मुंबई में शनिवार को 1566 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 40 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही आर्थिक नगरी में कुल संक्रमितों की संख्या 28,634 हो गई है। सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है, उसमे भी मुंबई और पुणे सर्वाधिक प्रभावित शहर हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात सर्वाधिक प्रभावित राज्य हैं।
देश में लॉकडाउन 4 लागू  होने के बावजूद नये मामलों में तेज़ी से इज़ाफ़ा हो रहा है। पिछले 24 घण्टे में 6654 नए मामले सामने आये और 137 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,25,101 हो गयाऔर मारने वालों की संख्या 3720 हो गई। 69,597 सक्रिय मामले हैं।
गुजरात में आए 396 नए मामले
गुजरात में 24 घंटे में 396 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या 13,699 हो गई है, जिनमें 6169 मरीज ठीक हो गए हैं और 829 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में 72 नए मामले
उत्तराखंड में 72 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल तादाद 244 हो गई है।