मुंबई में मानसून ….जनजीवन अस्त व्यस्त !

अंतराल के बाद एक बार फिर मुंबई में मानसून ने दस्तक दी है और इस बरसात ने हमेशा की तरह मुंबई , नवी मुंबई ,ठाणे और आसपास के इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देर रात हुई मूसलाधार बारिश मुंबई के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। तेज बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ी चलाना तक मुश्किलों भरा हो रहा है। बुधवार सुबह अंधेरी फ्लाईओवर में लो विजिबिलिटी के कारण तीन कारें आपस में टकरा गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

मानसून के शुरुआती दौर में तेज़ बारिश ने मुंबई में तकरीबन तीस लोगों की जान ले ली थी। मालाड, ठाणे में दीवार गिरने, गोरेगांव में नाले में बच्चे के बहने की घटनाओं ने मुंबई के लोगों को दहलाकर रख दिया है।

मुंबई के निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।रेलवे लोकल ट्रेनें अपने समय से विलंब चल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों में तेज बारिश की चेतावनी दी है।