मुंबई में बिजली बहाल, ठाकरे सरकार ने दिए जांच आदेश

मायानगरी मुंबई में ढाई घंटे ठप रहने के बाद बिजली काफी हद तक बहाल कर दी गयी है। इसके बाद मुंबई नगरी पटरी पर लौटने लगी है और लोकल ट्रेन सेवा बहाल हो गयी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे पहले बिजली मंत्री से बात की। साथ ही उन्होंने अचानक बिजली का इतना बड़ा संकट बन जाने के कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। बृहन्‍मुंबई महानगरपालिका ने कहा था कि टाटा की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मुंबई में बिजली ग्रिड फेल हुई।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बिजली गुल हों के बाद ज़िंदगी की रफ़्तार सोमवार  सुबह थम गयी थी। यह संकट बिजली आपूर्ति वाले पावर ग्रिड फेल के फेल होने से पैदा हुआ था। बिजली गुल होने से लोगों को बहुत परेशानी हुई।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए पहले बिजली मंत्री से बात की। इसके बाद उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर बिजली ठप पड़ने पर जांच के आदेश जारी किये हैं। सरकार के कुछ लोगों ने इसके पीछे शरारत या षड्यंत्र होने की संभावना से इंकार नहीं किया है।

करीब ढाई घंटे में बाद 12:30 बजे कुछ इलाकों में बिजली की सप्‍लाई सामान्‍य हुई। इसके बाद अन्य जगह भी बिजली बहाली का अधिकतम काम पूरा हो गया है। दादर, बांद्रा, ग्रांटरोड, नरिमन प्वाउंट के अलावा महालक्ष्मी और परेल इलाके में भी बिजली बहाल हो गई है। करीब ढाई घंटे बंद रहने के बाद लोकन ट्रेन चलने लगी हैं। बता दें मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने के कारण शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी रुक गई थींं।