मुंबई में ईमारत ढहने से ३ की मौत

निर्माणाधीन भवन का हिंसा गिरा, ७ लोग घायल

महाराष्ट्र में एक निर्माणाधीन भवन के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बड़ा हादसा गोरेगांव इलाके में हुआ है। हादसा तब हुआ जब निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया। उस समय वहां काफी मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से अधिकतर उत्तर प्रदेश और बिहार के बताये गए हैं।
यह घटना गोरेगांव के आजाद मैदान की है। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गयी जिसके बाद मलबे में दबे लोगों को बचने का काम शुरू हो गया। एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से तीन शव बरामद किये हैं।
कुछ लोगों को बचा लिया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है हालाँकि उनका इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं। हालाँकि बताया गया है कि मलबे में अब किसी के फंसे होने की सम्भावना नहीं है।
आजाद मैदान में एक इमारत पर निर्माण का काम चल रहा था। रविवार सुबह इमारत का हिस्सा गिर गया जिससे काफी मजदूर उसमें फंस गए।   हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है हालाँकि बताया गया है कि सात लोगों को बचा लिया गया है।