मुंबई- महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

मुंबई ,नवी मुंबई, ठाणे, डोंबिवली और आसपास के इलाकों में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश के चलते वीकेंड पानी पानी हो गया है। मुंबईकरों का स्वागत शनिवार की सुबह ने सड़कों-गलियों को जल में डुबोकर किया। कई इलाकों के घरों में नालियों का पानी घुस आया।भारी बारिश ने यातायात को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं। लोकल की सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन कई जगहों पर रेल खड़ी रहीं। सड़कों पर इतना पानी भर गया था कि पानी बसों के भीतर भर गया। स्कूल और कॉलेज में छुट्टी डिक्लेयर कर दी गई। लोगों से कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें।

मौसमम विभाग ने शनिवार – रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई के साथ साथ महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी रेड अलर्ट जारी है।