मुंबई को पांचवां आईपीएल खिताब, फाइनल मैच में दिल्ली को हराया

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई में आईपीएल के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल-13 का खिताब जीत लिया। खिताब जीतने के लिए 157 के लक्ष्य को मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई ने पांचवीं बार यह खिताब जीता है। दिल्ली कैपिटल्स पहली बार फाइनल में पहुँची थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 156 रन बनाए। इस तरह मुंबई को 157 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। मुंबई की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली।

रोहित तब आउट हुए जब टीम का स्कोर 137 था। रोहित शर्मा ने कमाल की पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी जगह आए केरोन पोलार्ड 9 रन बनाकर आउट हो गए जिससे दिल्ली टीम में एक उम्मीद बंधी लेकिन ईशान किशन (33) ने दिल्ली की हसरत पूरी नहीं होने दी। हार्दिक पांडया जीत के लिए जरूरी 1  हुए कैच थमा बैठे।

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका सूर्य कुमार यादव के रूप में लगा जो 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा ने ड्राइव लगाकर एक रन भागने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को देख नहीं पाए दूसरे छोर ने सूर्य कुमार यादव ने रन न लेने के लिए आवाज भी लगाई लेकिन तब तक वो दूसरी तरफ भाग चुके थे और फिर मजबूरी में सूर्य कुमार यादव को रन भागना पड़ा और वो रन आउट हो गए। सूर्यकुमार ने धमाकेदार शुरुआत की और पहली दो गेंदों पर चौक्का और छक्का जमा दिया। हालांकि बाद में वो यह गति नहीं  पाए।

क्विंटन डि कॉक (20) को मार्कस स्टॉयनिस ने ऋषभ पंत के हाथों कैच करवाया और   मुंबई को पहला झटका लगा। यह विकेट 5वें ओवर की पहली ही गेंद पर गिरा जब मुंबई का स्कोर 45 रन था। वैसे पारी में अपना पहला ओवर करने आए कागिसो रबाडा को डि कॉक ने निशाने पर लिया। उन्होंने एक छक्का और दो चौके जड़े, जबकि एक चौका लेग बाई के रूप में आया। इस ओवर में कुल 18 रन बने।

इससे पहले मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत क्विंटन डि कॉक और कप्तान रोहित  शर्मा ने की।  दिल्ली की ओर से पहला ओवर आर अश्विन को दिया गया। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने जड़ा सिक्स। उनका और टीम का खाता खुला।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और पंत ने टीम को एक मजबूत साझेदारी दी। दिल्ली ने इस साझेदारी की बदौलत 150 रन का आंकड़ा पार किया। दिल्ली के तीन विकेट बहुत जल्दी गिर गए थे उसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 96 रन की साझेदारी हुई। कप्तान अय्यर 65 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि पंत ने 56 रनों की साझेदारी की। शिरोमन हेटमायर आज 5 ही रन बनाए।

मुंबई की ओर से घातक गेंदबाजी देखने को मिली। मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट जबकि नॉथन कूल्टर नाइल ने 2 विकेट झटके। दिल्ली ने 20 ओवर में 156 रन बनाए।

यह थीं टीमें
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट, जयंत,जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, प्रवीण दुबे, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे।