मुंबई के अस्पताल में आग, ६ की मौत

मुंबई के अँधेरी ईस्ट के ईएसआईसी कामगार अस्पताल में आग लग जाने से मरने वालों की संख्या ६ हो गयी है। इस घटना में १००  लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गंभीर घायलों में से सात को ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गयी है। इनके अलावा ३० लोगों को सेवन हिल्स हॉस्पिटल और ४० को होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कूपर अस्पताल में भी १५ लोग जबकि जोगेश्वरी स्थित पी ठाकरे अस्पताल में २३ लोग भर्ती किये गए हैं।

फायरब्रिगेड घटनास्थल पर है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आग सवा चार बजे के आसपास लगी।

खबर मिलते ही दमकलकर्मी वहां पहुँच गए। आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी हुई है और इसे बुझाने की कोशिश अभी जारी है।

आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर के मुताबिक  मरोल स्थित ईएसआईएस कामगार अस्पताल यह भीषण आग लगी है।  आग की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद एक महिला ने खिड़की से नीचे छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी। कमसे काम तीन दर्जन लोग घायल हो गए हैं।