महाराष्ट्र में समुद्र किनारे, पार्कों आदि में घूमने पर पाबंदी लगी

देश में कोविड-19 और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के वे बीच महाराष्ट्र में शुक्रवार को आज से ही लागू हो गयी कई पाबंदियों का ऐलान किया गया है। इनमें मुंबई में लोगों के समुद्र तट, खुले मैदानों, उद्यानों, पार्कों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 5 बजे तक घूमने पर रोक लगा दी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी पाबंदियां लगाई गयी हैं।

मुंबई पुलिस ने आज यह आदेश जारी करते हुए कहा कि यह पाबंदियां 15 जनवरी तक लागू रहेंगी। उनके मुताबिक कोरोना और ओमिक्रॉन  बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं।

बता दें हाल के दिनों में मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। पुलिस के मुताबिक कोरोना मामलों में बढ़ोतरी और ओमिक्रॉन स्ट्रेन के तेजी से फैलने  से शहर में कोविड-19 महामारी से खतरा बना हुआ है।

याद रहे ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हैं। पुलिस के मुताबिक मुम्बई में आज (शुक्रवार) दोपहर एक बजे से लागू होने वाले आदेश के तहत बड़े समारोहों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह 15 जनवरी तक रहेगा।