महाराष्ट्र में विभाग बंटे, अजित पवार को वित्त

आखिर लम्बे इन्तजार के बाद महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रियोंको विभागों का बंटवारा कर दिया है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त मंत्रालय  दिया गया है जबकि एनसीपी के ही अनिल देशमुख गृह मंत्री बनाये गए हैं।

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय जबकि कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व विभाग दिया गया है। मुख्यमंत्री रह चुके अशोक चव्हाण को लोक निर्माण विभाग दिया गया है। मंत्रालयों को लेकर कांग्रेस में भी नाराजगी दिखी है और चर्चा है कि एक मंत्री ने इस्तीफा दिया है हालांकि स्वीकार नहीं   हुआ है।

मंत्रियों में अनिल देशमुख को गृह विभाग विभाग, अजित पवार को वित्त और  नियोजन, जयंत पाटिल जल संसाधन (सिंचाई),  छगन भुजबल फूड और सिविल सप्लाई, दिलिप वाल्से पाटिल एक्साइज एंड लेबर, जितेंद्र अवहाद आवास, राजेश तोपे स्वास्थ्य, राजेंद्र शिंगने खाद्य और औषधि प्रशासन, धनंजय मुंडे सामाजिक न्याय, कांग्रेस के नितिन राउत को ऊर्जा, बालासाहेब थोराट राजस्व, वर्षा गायकवाड़  स्कूली शिक्षा, यशोमति ठाकुर महिला और बाल कल्याण, केसी पाडवी आदिवासी विकास, सुनील केदार डेयरी विकास व पशुसंवर्धन, विजय वड्डेटीवार ओबीसी कल्याण, असलम शेख कपड़ा, बंदरगाह, अमित देशमुख स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति दिया गया है।

उधर शिवसेना के आदित्य ठाकरे को पर्यावरण और पर्यटन, एकनाथ शिंदे को  नगरविकास, सुभाष देसाई उद्योग, संजय राठोड़ वन, दादा भुसे कृषि, अनिल परब  परिवहन, संसदीय कार्य, संदीपान भुमरे रोजगार हमी, शंकरराव गडाख जल संरक्षण,उदय सामंत उच्च और तकनीकी शिक्षा, गुलाब राव पाटिल जलापूर्ति  विभाग मिला है।