महाराष्ट्र में भाजपा ने १२५, शिव सेना ने १२४ की सूची जारी की

खींचतान के बीच अभी समझौते का औपचारिक ऐलान होना बाकी है

भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए १२५ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। दिलचस्प यह भी है कि भाजपा और शिवसेना ने सीट बंटवारे का अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ-वेस्ट विधानसभा सीट से मैदान में उतारे गए हैं। शिव सेना ने भी इसके बदले अपने ७० उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है और कहा है कि वह २८८ में से १२४ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

माना जा रहा है कि आज की सूची में कमोवेश ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा और शिव सेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी और जद्दोजहद जारी है। सीएम फडणवीस नागपुर साउथ-वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, शिवसेना ने भी १२४ सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक दी है और अभी ७० सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

भाजपा ने पहली सूची तो जारी कर दी लेकिन बाकी बची सीटों पर गठबंधन का क्या फार्मूला होगा, इस पर अभी तक कजोई पक्का फैसला नहीं हुआ है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल २८८ सीटें हैं।

सूची दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी की। उन्होंने कहा – ”बीजेपी, शिवसेना और चार सहयोगी आरएसपी, आरपीआई (आठवले), शिव संग्राम और रैयत क्रांति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की तीन चौथाई बहुमत के साथ पुनः सरकार बनना तय है। हमारे १२५ प्रत्याशी तय हो गए हैं। इसकी सूची हम जारी कर रहे हैं। १२ हलकों के प्रत्याशी बदले गए हैं। सिटिंग ५२  विधायकों को टिकट दिया है जिनमें १२ महिलाएं शामिल हैं।”