महाराष्ट्र में पांच मंजिला ईमारत ढही ; 70 लोग मलबे में दबे, बचाव अभियान शुरू

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक पांच मंजिला भवन गिरने से 70 से ज्यादा लोग उसके भीतर मलबे में फंस गए हैं। अभी तक कुछ लोगों को निकाला गया है और अन्य को बचाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रायगढ़ के महाड इलाके की है। वहां सोमवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढह गयी है। अभी तक की ख़बरों के मुताबिक इस भवन के मलबे में 70 के करीब लोग दबे होने की आशंका है। अभी तक 15 लोगों के हादसे में घायल होने की जानकारी है, जबकि मलबे में फंसे लोगों को निकलने की कोशिश शुरू कर दी गयी है।

घटना के बाद वहां एनडीआरएफ की तीन टीमें बुलाई गयी हैं। यह इलाका मुंबई से सटा है। महाड नगर के पुलिस थाना अंतर्गत काजलपुरा इलाके में एक यह पांच  मंजिला इमारत देर शाम सात बजे ढह गई। इमारत में 45 से 47 फ्लैट हैं। इनमें लगभग 70-80 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक 15 लोगों को मलबे से निकला गया है जबकि अन्य को निकालने के लिए अभियान शुरूकिया गया है। स्थानीय लोग भी इसमें मदद कर रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मुंबई और पुणे से  एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर भेजी गयी हैं।