महाराष्ट्र के भंडारा सरकारी अस्पताल में आग की घटना में 10 बच्चों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में एक बड़े हादसे में आग की घटना में 10 बच्चों की मौत हो गयी है। मरने वाले बच्चों की उम्र एक से तीन महीने के बीच बताई गयी है। घटना शुक्रवार रात की है। कुछ बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में रात 2 बजे अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लग गयी। इस आग में 10 बच्चों की जान चली गयी जबकि सात बच्चों को बचा लिया गया है। आग लगने की बजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बचाव अभियान चला कर कुछ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगते समय वार्ड में कुल 17 बच्चे थे। बच्चों की मौत से उनके परिजनों पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना पर गहरा दु:ख जताया है।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न यूनिट में जिस समय आग लगी 17 बच्चे भर्ती थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने सात बच्चों को बचा लिया। मरने वाले बच्चों की उम्र एक से तीन महीने के बीच बताई गयी है।