महाराष्ट्र के नासिक में आक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हुआ है। वहां बुधवार दोपहर के बाद जाकिर हुसैन अस्पताल में आक्सीजन टैंकर लीक होने के बाद आक्सीजन की सप्लाई रोकनी पड़ी जिससे 22 मरीजों की जान चली गयी। घटना की जांच के आदेश सरकार ने दिए हैं।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह हादसा हुआ और इसमें 22 लोगों की जान चली गयी है। यह हादसा नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में हुआ है। वहां आक्सीजन टैंकर लीक हो गया जिसके बाद आक्सीजन की सप्लाई रोकी गयी थी। कुछ मरीजों की हालत खराब बताई गयी है, हालांकि, अब घटना पर नियंत्रण होने का दावा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। नासिक के इस दर्दनाक हादसे में 22 मरीजों की मौत की पुष्टि अधिकारियों ने की है। प्रशासन के मुताबिक लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई (या सप्लाई रोकनी पड़ी), जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के समय अस्पताल में पर कुल 23 मरीज वेंटिलेटर पर थे। प्रशासन ने लीकेज की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जब घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे। जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।