महाराष्ट्र के तट पर मिली नाव, हथियार से आतंकी साजिश के संकेत नहीं : सरकार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य के रायगढ़ तट से गुरुवार को जो संदिग्ध नाव और हथियार मिले थे, उसकी प्रारंभिक जांच से किसी ‘आतंकी साजिश’ के संकेत नहीं मिलते। उनके मुताबिक इस नाव से जुड़ी सभी जानकारियां उनके समक्ष आई हैं जिसके आधार पर यह बात कही जा सकती है।

याद रहे इस नाव में तीन एके-47 राइफल और कारतूस (गोलियां) बरामद हुए हैं। यह नाव मिलने के बाद सरकारी स्तर पर हड़कंप मच गया था क्योंकि आरंभ में इसे आतंकी साजिश से जोड़कर देखा गया था।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एक बयान में हालांकि, कोई ‘टेरर एंगल’ नहीं दिख रहा। नाव की पूरी जानकारी और घटनाक्रम मिला है। लेकिन जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक सब एंगल से जांच जारी रहेगी।’

गुरुवार को राज्य के रायगढ़ तट से संदिग्ध नाव मिले थी। बाद में इसकी जांच करने पर उसमें से हथियार भी मिले थे। इसके बाद आतंकी साजिश की आशंका जताई जाने लगी थी। फिलहाल जांच जारी है, और सरकार पूरी तसल्ली करने के बाद बयान जारी करेगी, ऐसी संभावना है।