महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में आईईडी ब्लास्ट में कई जवान घायल

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में एक आईईडी ब्लास्ट होने की खबर है। इसमें सीआरपीएफ के कुछ जवान घायल हुए हैं जिनमें एक जवान की हालत गंभीर होने की सूचना है। ”तहलका” के जानकारी के मुताबिक यह हमला सीआरपीएफ के एक कैम्प के पास किया गया है। यह एक नक्सली हमला बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ है जिसमें सीआरपीएफ के एक शिविर को टारगेट किया गया है। इसमें एक जवान के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। अभी बाकी ब्योरे की जानकारी का इन्तजार है।
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को ही एक नक्सली हमले में भाजपा के विधायक की हत्या कर दी गयी थी। इसके अलावा सुरक्षा बलों के चार जवान भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद नक्सली प्रभाव वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी किये जाने पर जोर दिया जा रहा था।