महाराष्ट्र की फैक्ट्री में ब्लास्ट से ८ की मौत

महाराष्ट्र में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर एक बड़े धमाके में ८ लोगों की मौत हो गयी है फैक्‍ट्री से निकली जहरीली गैसें और धुआं भी आसपास के गांवों में फैल रहा है जिससे खतरा बढ़ने की संभावना है। मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। कई लोग इसमें घायल भी हुए हैं।

”तहलका” की जानकारी के मुताबिक यह धमाका धुले में केमिकल फैक्ट्री में आज करीब ११ बजे हुआ है। मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमाका किस कारण से हुआ है।

धमाके में कमसे कम १५ लोग घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है। उन्हें अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। विस्‍फोट के बाद लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

मौके पर फैक्‍ट्री के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा स्‍थानीय लोग और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी राहत कार्य में जुटे हैं। करीब ४० कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। दमकल विभाग का कहना है कि मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है। फैक्‍ट्री से निकली जहरीली गैसें और धुआं भी आसपास के गांवों में फैल रहा है जिससे खतरा बढ़ने की संभावना है।