भूपेश भगेल छत्तीसगढ़ के सीएम बने

उनके साथ दो और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश भगेल ने सोमवार शाम सूबे के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। उनके साथ दो और मंत्रियों ने भी शपथ ली।
बारिश के बाद शपथ ग्रहण  स्थल बदलना पड़ा। भगेल अभिवाजित मध्य प्रदेश के दौरान भी सरकार में मंत्री रहे हैं। भगेल के साथ दो वरिष्ठ नेताओं ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंह देव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। देव २०१४ से छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। जबकि साहू २०१४ में मोदी लहर में भी भाजपा की वरिष्ठ नेता को हराकर सांसद बने थे।
भूपेश भगेल ऐसे समय में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष  बने थे जब जीरम घाटी में नक्सलियों ने एक हमले में विद्या चरण शुक्ल सहित कांग्रेस के पूरे नेतृत्व का खात्मा कर दिया था। इसके बाद भगेल ने ही प्रदेश में कांग्रेस को खड़ा किया।
हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा का सफाया करके सत्ता में १५ साल के बाद लौटी है। आजके शपथ कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए।