भूकंप के झटके, तीव्रता ४.६ और केंद्र रोहतक

डेढ़ महीने से कम समय में राजधानी दिल्ली में चौथी बार भूकंप आने से लोगों में दहशत भर गयी है। शुक्रवार को एक से ज्यादा तेज झटके आये। ख़बरों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता ४.६ थी और इसका केंद्र रोहतक बताया गया है। हरियाणा और पंजाब में भी झटके महसूस किये गए हैं।

भूकंप के यह झटके करीब ९.०८ बजे आये हैं। झटके तेज होने से लोग डर कर घरों से बाहर निकल आये। अभी तक किसी जान-माल की कोइ खबर नहीं है। एनसीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र रोहतक था और इसकी तीव्रता ४.६ थी।

अभी तक आये तीन झटकों में से यह सबसे तेज झटके थे। इसमें तीव्रता भी पहले से ज्यादा थी। आज ९.०८ बजे जब भूकंप आया तो लोग डरकर घरों से बाहर भाग आये। कोरोना के बीच लगातार भूकंप से झटकों से लोग परेशान है क्योंकि खुले  भी डर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में भी झटके महसूस किये गए हैं। किसी कभी तरह के नुक्सान की कोइ खबर नहीं है।