भारत में कोविड-19 मामले 37 लाख के पार

कोविड-19 मरीजों की अब तक की कुल संख्या देश में 37 लाख के पार चली गयी है। रोजाना के मामले भी रेकॉर्ड तोड़ रहे हैं जबकि अब तक मरने वालों की संख्या  66,333 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय रोज सुबह 24 घंटे के मामलों की जानकारी देता है। इसके मुताबिक देश भर में अब तक 37,69,524 लोग संक्रमित हुए हैं। आज सुबह तक 24 घंटे में देश में कोरोना के 78,357 नए मामले सामने आए और 1045 लोगों की जान चली गयी। देश में अब तक 29,019,09 मरीज ठीक होकर घर गए हैं जबकि आज की तारीख में सक्रिय मामलों की संख्या 8,01,282 है।

देश में कोरोना से अब तक 66,333 लोगों की जान जा चुकी है। आईसीएमआर के मुताबिक पहली सितंबर तक टेस्ट किए गए सैंपल की कुल संख्या 4,43,37,201 है, जिसमें 10,12,367 सैंपल का टेस्ट मंगलवार को हुआ था। भारत की कोविड19 रिकवरी 27 लाख से ज्यादा है। रिकवरी रेट 76.28 फीसदी हो गया है। एक्टिव केस कुल कोविड मामलों का करीब 21.90 फीसदी है जबकि रिकवरी एक्टिव केस का करीब 3.5 गुना हैं।

उधर गोवा के मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक पंकज सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पंकज सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। दोनों ने खुद इसकी जानकारी दी है।