भारत में कोविड-१९ के कुल मामलों की संख्या ४ लाख के पार, अब तक १३,२५४ की मौत

भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या अब तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किये हैं उसके मुताबिक २४ घंटे में देश में अब तक का सर्वाधिक मामले बढ़ने का उच्चतम आंकड़ा पार हो गया है जो अब 15,413 हो गया है। नए मामले मिलकर देश में संक्रमित लोगों की अभी तक की कुल संख्या ४,१०,४६१ हो गयी है। इनमें से २,२७,७५५ लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि अब तक १३,२५४  लोगों की जान इस वायरस से गयी है।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले २४ घंटे में ३०६ लोगों की मौत हुई है। टेस्टिंग बढ़ने के बाद देश में नए मामलों की बड़ी संख्या सामने आई है। रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमित २,२७,७५५ मरीज अब तक स्वस्थ हो गए हैं और १६९,४५१ लोगों का उपचार चल रहा है। अर्थात इस समय १,६९,४५१ संक्रमित हैं, जिनमें विदेशी भी शामिल हैं, और बाकी ठीक हो चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत ५५.४८ है। अकेले जून में भारत में कोरोना के दो लाख नए मामले सामने आये हैं। पिछले १० दिन से हर रोज संक्रमितों की संख्या १०,००० बढ़ रही है। संक्रमण मामलों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर हैं।