भारत का एक मिग, पायलट मिसिंग : विदेश मंत्रालय प्रवक्ता

डीजीसीए ने हवाई अड्डे बंद करने का आदेश वापस लिया

बुधवार सुबह भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के बीच भारत का एक मिग – २१ मिसिंग है साथ ही एक पायलट भी मिसिंग है। पाकिस्तान ने क्लेम किया है कि पाकिस्तान ने उनके अपनी कस्टडी में होने का दावा किया है। इसकी जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी है। उनके मुताबिक भारत ने भी पाकिस्तान के एक फाइटर को मार गिराया है। इस बीच डीजीसीए ने देश के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए बंद करने का आदेश वापस ले लिया है।

एयर वाइस मार्शल के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रवक्ता ने कहा कि भारत पूरी स्थिति पर नजर रखे है। उनके मुताबिक पाकिस्तान ने क्लेम किया है कि यह पायलट उनकी कस्टडी में है। इससे पहले टीवी पर पाकिस्तान के सेना अधिकारी डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि भारत के एक पायलट उनकी कस्टडी में हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इस बीच डीजीसीए ने देश के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए बंद करने का आदेश वापस ले लिया है। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कुछ  देर में अपने राष्ट्र के नाम सम्बोधन कर सकते हैं। संभव यह हो सकती है कि वे जंग की मंशा नहीं होने की बात कहें। उधर पाकिस्तान सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान जंग नहीं चाहता। इधर भारत में देश का रक्षा एस्टेब्लिशमेंट हाई अलर्ट पर है।

अब यह खबर आई है कि डीजीसीए ने पहले तीन महीने के लिए कुछ हवाई अड्डों से नागरिक उड़ानें रोक ली गयी हैं। अब डीजीसीए ने यह आदेश वापस ले लिए है। इससे पहले पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने जहाँ भारत के दो जहाज गिराने और एक पायलट को गिरफ्तार करने का दावा किया, जिसका भारत ने जोरदार खंडन किया है, वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान जंग नहीं चाहता।

इस अधिकारी डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि पाकिस्तान ने भारत के मंगलवार के अटैक के बाद नान मिलिटरी रेटेलिएशन की है और किसी सैन्य या नागरिक जगह को निशाना नहीं बनाया है। इसके साथ गफूर ने यह भी जोर देकर कहा कि पाकिस्तान जंग नहीं चाहता।

पहले डीजीसीए ने जम्मू, श्रीनगर, जैसलमेर सहित हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर उन्हें सिर्फ सैनिक इस्तेमाल के लिए रिसर्व कर दिया था। दिल्ली में हाई अलर्ट रखा गया है। पाकिस्तान ने भारत के दो विमानों को नुक्सान पहुंचाने और एक पायलट को पकड़ने का जो दावा किया है भारत ने उसका जोरदार खंडन किया है।

इस बीच श्रीनगर में बड़गाम में भारत का एक लड़ाकू विमान एमआई १७ हादसे का शिकार हो गया है इसमें दोनों पायलट शहीद हो गए हैं। देश भर में हाई अलर्ट रखा गया है।

सुबह भारत ने पाकिस्तान के उस एफ-१६  लड़ाकू विमान को बुधवार को मार गिराया जिसने भारत की सीमा का उल्लंघन करके भीतर घुसने की कोशिश की थी। पाकिस्तान के कमसे कम तीन जहाज भारतीय सीमा में घुसे थे लेकिन भारतीय वायुसेना ने उन्हें खदेड़ दिया। एफ-१६ जहाज तीन किलोमीटर भीतर तक आ गया लेकिन भारतीय जांबाजों ने उसे मार गिराया है।

श्रीनगर में बड़गाम में भारत का एक लड़ाकू विमान एमआई १७ हादसे का शिकार हो गया है इसमें दोनों पायलट शहीद हो गए हैं। देश भर में हाई अलर्ट रखा गया है।

पाकिस्तान ने भारत के जिस फाइटर को गिराने का दावा किया था उसका भारत ने मजबूती से खंडन किया है और इसे कपोलकल्पित बात बताया है। यह मिग हादसे का शिकार हुआ है। भारतीय वायुसेना ने साफ़ कहा है कि उसके किसी जहाज को कोइ नुक्सान नहीं हुआ है।पाकिस्तान ने झूठा प्रचार कर कहीं और के जहाज़ बताकर इसे अपनी कार्रवाई से जोड़कर प्रचार किया है जिसे भारत ने झौठा बताया है।

 अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक पाक के जिस ऍफ़-१६ को मार गिराया गया है उस क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक पैराशूट को नीचे आते देखा था। अभी साफ़ नहीं कि इसमें कोइ पाकिस्तानी पायलट गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

अभी तक की ख़बरों के मुताबिक पाकिस्तान विमानों ने राजौरी के भिम्बर गली इलाके में चार जगह बम्ब फेंके। यह जगह खाली है और वहां कोइ आबादी नहीं है।

राजौरी के डीसी मोहम्मद रियाज़ के मुताबिक एलओसी पर नदियां, लाम जांगर, केरी और हमीरपुर के इलाके में यह बम्ब गिराए गए हैं। इनसे कोइ नुक्सान नहीं हुआ है। एक नौ साल के बालक को मामूली चोट आई है। रियाज़ के मुताबिक स्थिति पूरी तरह  तरह नियंत्रण में है। उनके मुताबिक इस इलाके का बड़ा हिस्सा एलओसी के पास पड़ता है। ”लोग अपने घरों में हैं। भारतीय सेना ने दुश्मन को कड़ा जवाब दिया। है”

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को आतंकियों के खिलाफ जो कार्रवाई की है उससे पाकिस्तान में घबराहट फ़ैली हुई है।