भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट बिडेन की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं  

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय मूल की कमला हैरिस को डेमोक्रेट्स ने अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रपति पद के पार्टी उम्मीदवार जो बिडेन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। कमला भारतीय मूल की पहली महिला हैं, जो इतने बड़े पद के लिए उम्मीदवार बनी हैं।

यह चुनाव तीन नवंबर को होने हैं। डेमोक्रेट्स के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में भारतीय मूल की कमला हैरिस के  नाम का ऐलान किया है। भारतीय मूल की कमला हारिस अमेरिकी सीनेटर हैं और  डेमोक्रेट्स की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी।

बिडेन ने ट्विटर पर इसका ऐलान किया है। इसके बाद से लगातार कमला के लिए हर  तरफ से बधाइ संदेश आ रहे हैं। घोषणा करते हुए बिडेन ने ट्विटर पर लिखा, -‘कमला हैरिस को इस जंग में अपना साथी बनाकर वह काफी खुश हैं। उनकी गिनती देश के सबसे अच्छे सीनेटर में होती है। मैंने इनके साथ काफी लंबे वक्त तक काम किया है।  उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए शानदार काम किया और भविष्य को तैयार किया है।’

इसके बाद कमला हैरिस ने भी ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा – ‘पार्टी का शुक्रिया। जो बिडेन लोगों को जोड़ने वाले इंसान हैं और अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने यही किया है। मुझे खुशी है कि मैं उनकी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हूं और वो जो भी कहेंगे मैं अपने कमांडर इन चीफ की बात मानूंगी।’

कमला हैरिस 55 साल की हैं और भारतीय मूल की पहली महिला हैं, जो इतने बड़े पद के लिए उम्मीदवार बनी हैं। वो भारतीय मूल की भी पहली महिला थीं जो सीनेटर चुनी गई थीं। याद रहे कमला हैरिस ने शुरु में राष्ट्रपति पद के लिए भी अभियान छेड़ा था। हालांकि, कुछ समय बाद नाम वापस लेते हुए जो बिडेन के समर्थन का ऐलान किया था। अमेरिका में भारतीय मूल के 14.50 लाख से ज्यादा मतदाता हैं, जिनका अब जो बिडेन को लाभ मिल सकता है।

कमला हैरिस को लेकर जो बिडेन का ट्वीट –
Joe Biden
@JoeBiden
Let’s go win this, @KamalaHarris