भाजपा विधायक बोले ‘कश्मीरी गोरियों से कर पाएंगे अब शादी’

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर लताड़ा

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म करने के बाद उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने बेहद कड़वे बोल बोले हैं। एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी में भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कहा कि ”पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं क्योंकि वो कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी कर पाएंगे।” उनके इस विवादित ब्यान के वीडियो के वायरल होते ही उन्हें  रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरल वीडियो धारा ३७० खत्म किए जाने पर आयोजित एक कार्यक्रम का है जिसमें वे यह विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वीडियो में विधायक कहते सुने जा सकते हैं – ”कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करवा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है। क्या दिक्कत है? पहले वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर किसी उत्तर प्रदेश के लड़के से शादी कर ले, तो उसकी नागरिकता खत्म। भारत की नागरिकता अलग, कश्मीर की अगल… और जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं यहां पर उनको खुशी मनानी चाहिए… शादी वहां करना, कश्मीरी गोरी लड़की से। खुशी मनानी चाहिए। चाहे हिंदू, मुस्लमान कोई हो। ये पूरे देश के लिए उत्साह का विषय है।”

विधायक ने आगे कहा – ”मोदीजी आपने मेरा सपना पूरा कर दिया। पूरा भारत खुश है। सारी जगह नगाड़े बज रहे हैं। पूरा उल्लास है। चाहे वो लद्दाख हो, लेह हो। मैंने कल फोन किया… हमारे एक जानने वाले हैं। कोई मकान है… मैं कश्मीर में घर बनाना चाहता हूं। वहां हर चीज खूबसूरत है- जगह, पुरुष और महिलाएं। सबकुछ।”

बाद में मीडिया ने जब विधायक सैनी से उनके विवादित बयान पर टिप्पणी करने को कहा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैनी ने कहा – ”अब हर कोई बिना किसी परेशानी के कश्मीरी लड़की से शादी कर सकता है। यही सब मैंने कहा है और ये सच है। ये कश्मीर के लोगों के लिए आजादी है। अब, कश्मीरियों को आजादी मिली है।”