भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति और केंद्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों समितियों के चेयरमैन होंगे। संसदीय बोर्ड से वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहर कर दिया गया है।

चुनाव समिति में अन्य के अलावा पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शामिल किया गया है।

पार्टी के महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक भाजपा की चुनाव समिति में अध्यक्ष जेपी नड्डा को चेयरमैन बनाया गया है। समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा प्रमुख नेताओं में शामिल हैं।

उनके अलावा समिति में वरिष्ठ नेताओं सर्वानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा पाठक, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष (सचिव) और बनथी श्रीनिवास (पदेन) को जगह गयी है।

अरुण सिंह के मुताबिक भाजपा संसदीय बोर्ड में जेपी नड्डा अध्यक्ष होंदे जबकि पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और बीएल संतोष को इसमें शामिल किया गया है।

पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया है जिनमें केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं।