बिना शादी किए बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि ने दिया बच्चे को जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकला अपने पहले बच्चे की मां बनी है। उसने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग की एक बेटी को जन्म दिया है। वो लंबे समय से हर्शबर्ग के साथ लिव इन में रह रही हैं।
कल्कि ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर फैन्स को चौंका दिया था। अब उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया है।
प्रेगनेंसी के दौरान कल्कि ने बेबी बंप की कई तस्वीरें शेयर की थीं। केल्कि केकला के बेटी को जन्म देने की खुशखबरी विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा- ‘बधाई कल्कि, उसने बीती रात एक बच्ची को जन्म दिया है।’
करीना कपूर खान के चैट शो में व्हाट्स विमेन वॉन्ट में कल्कि ने अपने माता-पिता की बिना शादी किये मां बनने पर प्रतिक्रिया दी थी। कहा था, ‘शुक्र है कि मेरे माता-पिता रूढ़िवादी नहीं हैं।
कल्कि फिल्म गली बॉय में भी नजर आई थींl इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अहम भूमिका थी।
बता दें कि कल्कि की पहली शादी मशहूर फिल्मी हस्ती अनुराग कश्यप के साथ हुई थी। दुर्भाग्य से वो ज़्यादा दिन नहीं चल सकी थी और दोनों के बीच तलाक़ हो गया था।