बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना से निधन

देशभर में कोरोना कहर बरपा रहा है। आए दिन कोई न कोई हस्ती संक्रमण की गिरफ्त में ले रही है। अब बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना संक्रमण का इलाज कराने के दौरान अस्पताल में निधन हो गया है।
मुख्य सचिवमुख्य सचिव अरुण कुमार को कुछ दिनों पहले संक्रमण का पता लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। अस्पताल प्रबंधन ने भी इसकी पुष्टि की है। मुख्य सचिव के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इससे पहले पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर सिंह की मृत्यु हो गई थी।
अब नए राज्यों में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 13089 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह पिछले महीने बिहार के मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार की जगह पर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।