बिहार की जीत पर दिल्ली भाजपा ने जश्न मनाया

बिहार विधानसभा में भाजपा (राजग) को मिली जीत पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जमकर कर जश्न मनाया और मिठाईंया बांटी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगले साल होने वाले  पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाड़ु विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की जीत का परचम लहरायेगा। भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने कहा कि बिहार की जीत से ये साबित होता है कि लोगों की भाजपा के चाल , चरित्र और चेहरा पर पूरा विश्वास है।

राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा कि बिहार की सियासत में भले ही महागठबंधन में जो भी सियासी तीर चलाये हो पर चुनाव परिणाम में महागठबंधन धराशाही हो गया है। बिहार की जीत का मैसेज पूरे देश में जायेगा और भाजपा की आगामी विधानसभा के चुनावों में जीत दर्ज कराएगी।