बिहार : आरजेडी २०, कांग्रेस ९ 

महागठबंधन में आरएलएसपी ५, हम और वीआईपी ३-३ सीटों पर लड़ेंगे 

बिहार में आरजेडी-कांग्रेस-अन्य महागठबंधन ने शुक्रवार को अपनी सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया। इसके मुताबिक लालू प्रसाद यादव की आरजेडी २० और कांग्रेस के ९ उम्मीदवार चुनाव में उतरेंगे। कांग्रेस को इसके अलावा राज्य सभा की बिहार में सबसे पहले होने वाले चुनाव की सीट भी मिलेगी।
इसे लेकर आज प्रेस कांफ्रेंस हुई जिसमें बताया गया है कि दो बड़े दलों आरजेडी और कांग्रेस के अलावा आरएलएसपी को ५ सीटें, हम को तीन सीटें और वीआईपी को भी तीन सीटें दे गयी हैं। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की गयी है। चूँकि एनडीए के उम्मीदवारों के नाम शनिवार को घोषित होने हैं, गठबंधन ने
शरद यादव की पार्टी आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेगी।
सीटों के मुताबिक विभा देवी (आरजेडी) को नवादा, गया से जीतन राम मांझी, भूदेव चौधरी (आरएलएसपी) जमुही, औरंगाबाद से उपेंद्र प्रसाद से लड़ेंगे। पहले प्रेस कांफ्रेंस  तेजस्वी यादव के आने की सम्भावना थी लेकिन एक मौके पर वे नहीं आये और प्रदेश अध्यक्षों को ही इन दलों ने प्रेस कांफ्रेंस में भेजा।
बसपा के ११ उम्मीदवार
इस बीच सुबह बसपा ने यूपी के लिए ११ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बसपा की यह पहली सूची है। कांग्रेस वहां पहले ही कुछ नामों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने भी यूपी के लिए कुछ नामों का ऐलान गुरूवार शाम किया था।