बिल्डर्स एसोसिएशन ने डॉक्टर रामनिवास गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए चुना

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुए बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चुनावों में प्रसिद्ध समाज सेवी राम निवास गुप्ता को इस चुनाव में नीर विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के यह चुनाव 2021-2022 के लिए हुए हैं। बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ऑल इंडिया बॉडी ऑफ इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर्स और रियल एस्टेट कंपनियों के लिए एक शीर्ष संस्था हैं जिसकी स्थापाना वर्ष 1941 में की गई थी। वर्तमान में इस संस्था के अंतर्गत 20,000 से अधिक के व्यावसायिक संस्थाएं हैं जो देशभर में 200 से अधिक शाखाओं के साथ काम कर रही हैं।

वहीं बात करें यदि राम निवास गुप्ता की तो वे रामा सिविल इंडिया कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के प्रबंध निदेशक  है। कम्पनी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना है। इसके अलावा राम निवास गुप्ता स्वच्छ भारत अभियान से भी जुड़े हुए हैं।