बिजनौर की फैक्ट्री में ब्लास्ट : ६ की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से काम से काम ६ लोगों की मौत हो गयी जबकि कुछ अन्य झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर की यह फैक्ट्री एक केमिकल फैक्ट्री है और इसमें सिलिंडर फटने से भयंकर धमाका हो गया। इससे बड़ी संख्या वहां मौजूद काम से काम आठ लोग बुरी तरह झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से ६ की मौत हो गयी है जबकि अन्य का इलाज करके उनकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट की यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में बुधवार तड़के मिथेन गैस के टैंक के फटने से हुई है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई जो जल्दी ही पूरी फैक्ट्री में फ़ैल गयी। इस आग के लगने से 6 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि प्रशाशन ने की है।

फैक्ट्री में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का काम कर रही हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।