बारिश हुई बिंदास हुई पर जाम और जलभराव से जूझे लोग

दिल्ली में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश जमकर हुई बिंदास हुई। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। लेकिन दिल्ली में इस मौसम में हुई पहली बारिश से लोगों को सुबह से जाम से जूझना पड़ा। जगह-जगह जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था बड़ी लचर रही है। और तो और दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) की बसों की पोल खोल कर रख दी है। बसों में टपकता बारिश का पानी लोगों की यात्रा के लिये मुसीबत बना रहा है। लोगों को सीटों पर बैठने दिक्कत हुई जिससे लोगों को खड़े होकर लम्बी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा है।

दिल्ली में जलभराव सबसे ज्यादा लाजपत नगर, मूलचंद फ्लाई और और यमुनापार के मंडावली फ्लाईओवर गांधी नगर और दरिया गंज में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई है। तहलका संवाददाता को मायापुरी और सुल्तानपुरी के लोगों ने बताया कि शासन और प्रशासन की लापरवाही के वजह से जब भी बारिस होती है। तब ही यहां पर लोगों को जलभराव के कारण जाम जैसी समस्या से जूझना पड़ता है।

दिल्ली के पूर्व विधायक अमरीश सिंह का कहना है कि जो काम दिल्ली में शीला दीक्षित के शासन काल में हुआ है। वो काम आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में दिल्ली में मुख्य सड़कों से लेकर गली तक सड़को में कोई काम नहीं हुआ है। जहां-तहां सड़कों की हालत जर्जर है। जिससे के कारण दिल्ली में जरा सी बारिस होने पर जलभराव जैसी दिक्कते होने लगती है। जिसके कारण दिल्ली वालों को आने -जाने में परेशानी होती है। और जहां -तहां जाम जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है।