बर्फबारी, हिमस्खलन से कश्मीर में ५ लोगों की मौत

इनमें ४ सेना से जुड़े लोग, कई जगह यातायात, बिजली, टेलीफोन सेवाएं ठप

कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। भारी बर्फ से हिमस्खलन हुआ है जिससे हंदवाड़ा में सेना के दो जवानों की मौत हो गयी है। पिछली रात भी सेना से जुड़े दो पोर्टर एक नागरिक बर्फ के कारण मौत का शिकार हो गए जिससे बर्फबारी से मरने वालों की संख्या ५  हो गयी है।

‘तहलका’ की जानकारी के मुताबिक बुधवार को हंदवाड़ा में हिमस्खलन से सेना के २ जवानों की मौत हो गयी। जबकि मंगलवार की रात सेना से जुड़े दो पोर्टर बर्फ में दबने के बाद जान गँवा बैठे। उधर राज्य मुख्यालय श्रीनगर सहित कई जगह यातायात ठप हो गया है और टेलीफोन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वह १८ घंटे से बिजली भी गुल है।

बर्फबारी के बाद यातायात प्रभावित होने से लोगों की दिक्क्तें बढ़ गयी हैं। श्रीनगर में यातायात पर तो असर पड़ा ही है, टेलीफोन सेवा भी कमोवेश ठप हो गई हैं। पहले से कश्मीर गए सैलानियों में, हालांकि, बर्फबारी से उत्साह है। गुलमर्ग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है जबकि लेह का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।