बंगलादेश हाईजैक संकट ख़त्म, बंदूकधारी गिरफ्तार

बांग्लादेश में दुबई जाने वाले विमान को हाईजैक करने की कोशिश नाकाम कर दी गयी है। पायलट की चतुराई के कारण इस जहाज में सवार १४८ लोगों की जान बच गयी। हाईजैक करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को ढाका से दुबई जा रहे बिमान बांग्लादेश की एक जहाज को हाइजैक करने की कोशिश हुई। ढाका से विमान के उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद एक बंदूकधारी कॉकपिट में घुस गया। इसके बाद चिटगांव के शाह अमानत इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को बांग्लादेशी सुरक्षाकर्मियों ने चारों तरफ से घेर लिया और थोड़ी देर में सभी १४२  यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अभी तक की  जानकारी के मुताबिक इकलौते बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है। पायलट की सतर्कता के चलते ये कोशिश नाकाम हो गई। बांग्लादेश के सुरक्षाकर्मियों ने विमान को खाली करा लिया है। फ्लाइट बीजी-१४७ को चटगांव से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। क्रू सहित उसमें १४८ लोग सवार थे।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विमान स्थानीय समय के अनुसार शाम ५:१५ बजे चिटगांव एयरपोर्ट उतरा था। ढाका से उड़ान भरने के करीब आधे घंटे के बाद एक यात्री ने बंदूक लहराना शुरू कर दिया। इससे विमान में हड़कंप मच गया। बंदूकधारी ने दावा किया कि उसके कमर में सूइसाइड वेस्ट है। उसने बंदूक की नोक पर एक क्रू मेंबर को बंधक बना लिया। उसने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से बात करने की भी मांग की।

यह भी बताया गया है कि बंदूकधारी ने कॉकपिट में घुसते वक्त फायरिंग भी की। बाद में विमान की चिंटगांव एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। जैसे ही विमान चिटगांव एयरपोर्ट पर उतरा, बांग्लादेशी सुरक्षा बलों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि बंदूकधारी विदेशी नागरिक है।