प्रोड्यूसर बड़जात्या का निधन

बॉलीवुड के नामचीन प्रोड्यूसर राज कुमार बड़जात्या का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है। उन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट पारिवारिक फिल्मों के प्रोड्यूसर के रूप में बहुत सम्मान से देखा जाता था।

वे डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के पिता थे। उन्होंने ”हम आपके हैं कौन”, ”मैंने प्यार किया”, ”विवाह”, ”मैं प्रेम की दीवानी हूं”, ”प्रेम रतन धन पायो” जैसी सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। उनके निधन की खबर गुरुवार सुबह राजश्री फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर दी। वह मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में इलाज भर्ती थे।

उनके परिवार में पत्नी सुधा और बेटा सूरज बड़जात्या हैं। राज कुमार बड़जात्या के निधन पर मशहूर ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा – ”राज कुमार बड़जात्याजी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। प्यार से राज बाबू पुकारे जाने वाले राज कुमार बहुत प्यार से बात करने वाले इंसान थे। सूरज, बड़जात्या परिवार और राजश्री परिवार को मेरी संवेदनाएं।”

राजश्री प्रोडक्शन के बैनरतले फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले राजकुमार बड़जात्या के बेटे सूरज बड़जात्या ने डायेक्शन का जिम्मा संभाला था। उन्हें बॉलीवुड में बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।