प्रियंका यूपी में सक्रिय, १६ घंटे बैठक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की जिम्मेबारी मिलते ही पूरी तरह सक्रिय हो गयी हो गयी हैं। लखनऊ के सफल रोड शो के बाद उत्साह में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने कमोवेश पूरी रात चली बैठक में जीत का मंत्र दिया।

वैसे बैठक को लेकर खुद प्रियंका ने कहा – ”मैं संगठन के बारे में सीख रही हूं। मैं लोगों की राय सुन रही हूं। आखिर चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर भी बात हो रही है।” प्रियंका के मुताबिक यह चुनाव कैसे जीता जाए इस पर वे कार्यकर्ताओं के विचार जान रही हैं।

जयपुर से लौटने के बाद मंगलवार की रात प्रियंका ने अलग-अलग आठ लोकसभा क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जिनमें अमेठी और रायबरेली सीटें भी शामिल हैं। जयपुर से लखनऊ लौटने के बाद मंगलवार दोपहर को प्रियंका गांधी ने मंगलवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक शुरू की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सुबह ५.३० बजे खत्म की। मीडिया से इस सिलसिले में जब प्रियंका की बात हो रही थी तो उनसे पूछा गया कि आप मोदी से मुकाबला (बाराणसी चुनाव में) करेंगी, तो प्रियंका का जवाब था – ”मेरे से नहीं, राहुल जी से उनका मुकाबला होगा। राहुल लड़ तो रहे हैं।”

करीब १५ घंटे तक चली बैठकों के बाद भी प्रियंका तरो ताजा दिख रही थीं। उनके हाव-भाव से साफ़ लग रहा है कि पति राबर्ट वाड्रा की ईडी की लगातार पूछताछ के बावजूद वे यूपी में कांग्रेस में पक्ष में हवा बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

वैसे सवाल उनसे पति वाड्रा को लेकर भी पूछा गया। प्रियंका का जवाब था –  ”ये चीज़े चलती रहेंगी। मैं अपना काम करती रहूंगी। मुझे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता।”