प्रियंका-निक की उँगलियों में सगाई की अंगूठी

भारत में हज़ारों दिलों की धड़कन प्रियंका चोपड़ा ने अपने मित्र निक जोनस से सगाई कर ली है। कुछ हफ़्तों में दो फिल्मों की ऑफर ठुकराने के बाद से ही संकेत मिल रहे थे कि प्रियंका अपनी ज़िंदगी को लेकर बड़ा फैसला करने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जिन निक जोनस से सगाई की है वे अमेरिका के जाने माने पॉप सिंगर है।

दोनों की सगाई (रोका सेरेमनी) की तस्वीरें शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका और निक करीब दो साल से डेट कर रहे थे।

इन तस्वीरों में दिख रहा है कि पीले रंग के लहंगे में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके मंगेतर निक जोनस सफ़ेद शेरवानी में बिलकुल देसी दूल्हे जैसे ही लग रहे हैं। सगाई और रोका सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं जिनमें प्रियंका और निक पारंपरिक तरीके से पूजा में बैठे हैं। दिलचस्प यह है कि प्रियंका के बुडवी सास-ससुर जिनका नाम पॉल केविन जोनस सीनियर और डेनिस मिलेर-जोना है, भी देसी लुक में नजर आ रहे हैं और काफी प्रसन्न दिख रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की सगाई की रस्म पंजाबी रीति-रिवाज के मुताबिक हुई है। सिर्फ करीबी दोस्त और परिजन ही इस कार्यक्रम में शामिल। हुए। दोनों की शादी की तारीख के ऐलान का अभी इंतजार है।

जो तस्वीरें अभी तक सामने आई हैं उन्हें देखने से पता चलता है कि प्रियंका के घर आए पंडित ने पूजा-पाठ के साथ दोनों की ”रोका” सेरेमनी कराई। प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी की पहली फोटो भी सामने आ गई है। प्रियंका यलो कलर के लहंगे में तो वहीं निक व्हाइट शेरवानी में नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेरेमनी के लिए कजन सिस्टर परिणीति चोपड़ा सबसे पहले प्रियंका के घर पहुंचीं। जोनस की माता डेनिस और पिता केविन गुरुवार को ही मुंबई पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम पार्टी के लिए प्रियंका के दोस्तों और करीबियों के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। मुकेश अंबानी, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय,  रणवीर सिंह, कंगना रनोट, आलिया भट्ट, अनुराग कश्यप, संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियां इसमें शामिल हो सकती हैं।