प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं, श्रीमठ में की पूजा-अर्चना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी के दौर पर पहुँची। वे बोट से श्रीमठ पहुँची हैं जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना की है। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। पिछले महीनों से वे लगातार सूबे में सक्रीय हैं। प्रियंका नागरकिता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध को लेकर भी मुखर रूप से सामने आ चुकी हैं। आज उनका वाराणसी में विरोध प्रदर्शन में यूपी पुलिस के गिरफ्तार किए प्रदर्शनकारियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।

गांधी आज ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात भी करेंगी। सम्भावना है कि प्रियंका यहां भाजपा और योगी सरकार पर निशाना साधेंगी।  कार्यक्रम के बाद उनकी प्रेस कांफ्रेंस होने की संभावना है।

इससे पहले सुबह प्रियंका गांधी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर प्रशासन के रोक लगाने के विरोध में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनका वाराणसी का करीब चार-पांच  घंटे का कार्यक्रम है। प्रियंका इस दौरान वाराणसी के राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन और पूजा के अलावा रविदास मंदिर पर ही सीएए के विरोध में गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी। इन्हें हाल ही में जमानत मिली है। कांग्रेस नेता सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं से भी बात करेंगी। गुरूवार को ही  वाराणसी के संपूर्णानंद सांस्कृत विश्वविद्यालय में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के सभी विजेता छात्रसंघ प्रत्याशियों से भी मिलेंगी। इस सांस्कृत विश्वविद्यालय के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन ने जबरदस्त जीत दर्ज की है।