प्रधानमंत्री की युवा कैबिनेट: कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री की उम्र 35 वर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट में फेरबदल कर कैबिनेट का विस्तार किया है। पिछली परिषद में कैबिनेट परिषद की संख्या 21 व राज्य मंत्री की संख्या 32 थी। जिसे बढ़ाकर अब वर्तमान परिषद में 30 कैबिनेट व 47 राज्य मंत्री नियुक्त किए गए है। प्रधानमंत्री के नए मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या 53 से बढ़कर 77 हो गई है।

कैबिनेट में विस्तार के साथ युवाओं को जगह दी गई है। वर्तमान में मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयु 70 वर्ष है। कैबिनेट में सबसे उम्रदराज़ मंत्री सोमप्रकाश है। जिनकी आयु 72 वर्ष है। व मंत्रिपरिषद में सबसे कम उम्र के मंत्री भाजपा के पश्चिम बंगाल से कूचबिहार पहुंचे सांसद निशीथ प्रमाणिक है जो कि केवल 35 वर्ष के है।

मंत्रिमंडल में अन्य मंत्रियों की आयु का आंकड़ा इस प्रकार है। तीन मंत्रियों की उम्र 70 से अधिक, 40 से कम उम्र के दो मंत्री, 40 से 50 के अंतर्गत उम्र के 10 मंत्री, 50 से 60 उम्र के 26 मंत्री और 36 मंत्री ऐसे है जिनकी उम्र 60 से 70 की है व मंत्रियों की औसत उम्र 58 वर्ष है।

उम्र के साथ ही वित्त राज्य मंत्री और बीसीसीआई के अध्यक्ष, हिमाचल के हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर 46 वर्ष के है। इनका प्रमोशन कर कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू जिनकी आयु 49 वर्ष है। इनका भी प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।