प्रदर्शन की धमकी के बाद पीएम मोदी का असम दौरा रद्द

एक महीने में दूसरा बड़ा दौरा रद्द

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)के खिलाफ सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन शुरुआत में असम में ही हुए थे। इसके बाद देशभर में प्रदर्शन हुए है। आज भी असम में प्रदर्शन जारी हैं। असम में भाजपा की सहयोगी पार्टी के यूथ विंग ने खुलकर मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी। संभवत: इसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 10 जनवरी को प्रस्तावित गुवाहाटी दौरा रद्द कर दिया है। वे यहां ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020’ का उद्घाटन करने पहुंचना था। तीसरे यूथ गेम्स 10 से 22 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर यह दौरा रद्द कर दिया है।

बीते एक महीने में प्रधानमंत्री का ये दूसरा बड़ा असम दौरा रद्द हुआ है। इससे पहले 15-17 दिसंबर को गुवाहाटी में भारत-जापान शिखर सम्मेलन होना था, जिसमें जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी आना था। सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर असम समेत पूर्वोत्तर में दिसंबर से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान हिंसा में असम में ही 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि असम में सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे छात्र संगठन ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) ने प्रधानमंत्री के उद्घाटन समारोह में आने पर बड़े विरोध की चेतावनी दी थी।