पॉलिग्राफी टेस्ट में आफताब ने कबूला अपना गुनाह, 1 दिसंबर को होगा नार्को टेस्ट

श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में भी अपना गुनाह कबूल कर लिया हैं। उसने माना है कि, उसने ही श्रद्धा वालकर की हत्या की हैं। साथ ही उसे श्रद्धा की हत्या करने का कोई भी अफसोस नहीं हैं। यह जानकारी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट करने वाले फॉरेंसिक अधिकारियों के हवाले से प्राप्त हुई हैं।

साथ ही आफताब ने अन्य कई लड़कियों से भी संबंध होने की बात भी कबूल की है और टेस्ट के दौरान उसने यह भी मान लिया है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने शव के टुकड़े जंगल में फेके थे।

सूत्रों के मुताबिक पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब का व्यवहार बिल्कुल सामान्य रहा। और अब एक्सपर्ट आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट बना रहे हैं। यह रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपी जाएगी। साथ ही इस रिपोर्ट से जांच में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद भी हैं।

बता दें, 1 दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट होना है। और नार्को टेस्ट से पहले चार राउंड में आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट कराया गया हैं।

आपको बता दें, आफताब ने श्रद्धा की हत्या 18 मई को गला दबा कर की थी। श्रद्धा आफताब की गर्लफ्रेंड थी और वे दोनों मुंबई के रहने वाले थे और लिव इन रिलेशन में रहते थे। बाद में दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में शिफ्ट हुए थे। किंतु 18 मई को दोनों में झगड़ा होने के बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। उन टुकड़ो को ठिकाने लगाने के लिए आफताब रोज महरौली के जंगल में जाता था। पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था।