पॉयलट कोरोना संक्रमित, आधे रास्ते से लौटी एयर इंडिया की दिल्ली से मास्को की फ्लाइट

एयर इंडिया की वंदे भारत मिशन की एक फ्लाइट को शनिवार दोपहर आधे रास्ते से वापस बुलवा लिया गया। कारण यह था कि इस फ्लाइट के पॉयलट को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसमें यात्री नहीं थे। अब इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की यह फ्लाइट दिल्ली से मॉस्को जा रही थी। यह फ्लाइट उड़ान भर कर जा चुकी थी और आधे रस्ते में थी जब इस प्लेन के एक पॉयलट को कोरोना संक्रमित पाया गया। जब प्लेन को वापस आने लिए कहा गया तब यह उज़्बेकिस्तान पहुँच चुकी थी। प्लेन उड़ने से पहले पॉयलट और क्रू की जांच की जाती है और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही प्लेन को रवाना किया जाता है। हालांकि, इस मामले में पॉजिटिव रिपोर्ट को एक्सल शीट में चूक से नेगेटिव पढ़ लिया गया।
जब तक पॉजिटिव रिपोर्ट होने का पता चला, तब फ्लाइट उज्बेकिस्तान पहुँच चुकी थी और इसे वहीं से वापस बुलवा लिया गया। एयर इंडिया की यह फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली से रूस के लिए उड़ान भर चुकी थी। हालांकि, इस बीच एक फोन से जानकारी मिली कि प्लेन उड़ा रहा पायलट कोरोना पॉजिटिव है। इसके तुरंत बाद हरकत में आकर फ्लाइट को रास्ते में से ही दिल्ली वापस बुला लिया गया। यह प्लेन मॉस्को में फंसे भारतीयों को लेन जा रहा था और इसमें कोई यात्री नहीं था।
फ्लाइट को जब वापस आने के लिए कहा गया उस समय प्लेन उज़्बेकिस्तान पहुंचा था। अब इस प्लेन के पॉयलट और क्रू को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट पढ़ने में चूक से ऐसा हुआ। फ्लाइट दोपहर साढ़े १२ बजे दिल्ली वापस लौट आई थी। अब मास्को से भारतीयों को लाने के लिए दूसरे प्लेन को मॉस्को भेजा गया है।