पेजावर मठ के प्रमुख स्वामीजी का निधन

कर्नाटक के उदुप्पी स्थित पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी नहीं रहे। कुछ समय से बीमार चल रहे स्वामीजी ने रविवार को आखिरी सांस ली।
दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक गुरुओं में से एक, 88 वर्षीय स्वामी जी को सांस लेने में दिक्कत थी।  पेजावर मठ के प्रमुख को मणिपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पेजावर मठ के 33वें प्रमुख थे।कर्नाटक में उनके लाखों फालोवर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अध्यात्म और सेवा के शक्तिपुंज, उन्होंने अधिक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के लिए लगातार काम किया। ओम शांति।’’
कर्नाटक सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।