पूर्व सीएम हुड्डा सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार

हरियाणा के ५ नाम, भाजपा ने मनोज तिवारी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से उतारा

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हरियाणा की पांच नामों की सूची जारी की है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का नाम भी शामिल है। उन्हें सोनीपत से मैदान में उतारा गया है जबकि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को हिसार से टिकट दी गयी है। भाजपा ने भी दिल्ली के लिए ४ नामों का ऐलान किया है जिनमें अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम भी शामिल है।
रविवार शाम जारी सूची के मुताबिक कांग्रेस की हरियाणा लिस्ट में सोनीपत से भूपिंदर सिंह हुड्डा, कुरुक्षेत्र से निर्मल सिंह, हिसार से भावना बिश्नोई, करनाल से कुलदीप शर्मा और फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारा गया है।  फरीदाबाद में ललित नगर की जहग अवतार सिंह भड़ाना को टिकट दिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ देर पहले ही भाजपा ने भी अपने ७ उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी।
जानकारी के मुताबिक देर रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस सूची को हरी झंडी दी जिसके बाद पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई।
भाजपा की दिल्ली सूची
इस बीच भाजपा ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, हर्षवर्धन सिंह को चांदनी चौक, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा और रमेश बिधुरी को साउथ दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पंजाब की अमृतसर सीट से हरदीप पुरी को खड़ा किया गया है। पहले अमृतसर से भाजपा की तरफ से बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का नाम सामने आ रहा था। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे मुलाक़ात भी की थी।
पार्टी ने इसके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से हरिनारायण राजभर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।