पुंछ में हिमस्खलन, एक जवान की मौत

एक सिपाही घायल

जम्‍मू कश्‍मीर के जम्मू संभाग के पुंछ इलाके में सब्जियां सेक्‍टर में गुरूवार को हिमस्खलन (एवलांच) में सेना के एक जवान की मौत हो गई है। सेना ने इस घटना की पुष्टि की है। यह जवान  लांस नायक सपन मेहरा हिमाचल के काँगड़ा का रहने वाला था। घायल जवान सिपाही हरप्रीत सिंह पंजाब का है।
”तहलका” की जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह की है। इस सैनिक की मौत बर्फीला तूफान केके गाल्‍की स्थित आर्मी पोस्‍ट से टकराने पर हुई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक जवान घायल हुआ है। पता चला है कि यह पोस्ट ४० राष्‍ट्रीय राइफल्‍स (आरआर) की की है जो बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई।
जम्‍मू संभाग के पुंछ के सब्जियां सेक्‍टर के केके गाल्‍की में यह पोस्ट है। यह इलाका नियंत्रण रेखा (एलओसी) से बिलकुल सटा हुआ है। तहलका को सेना के सूत्रों ने बताया कि बर्फीला तूफ़ान आने के बाद यह दो जवान पोस्ट के मलवे और बर्फ के नीचे दब गए। सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च  जवान मिले।
हालाँकि सर्च के दौरान एक जवान मृत अवस्था में मिला जबकि दूसरा घायल था। यह जवान हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला है। वहीं पंजाब के एक जवान को पास के ही आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।