पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी के उग्रवादियों का सेना पर हमला ; चार जवान शहीद और चार घायल

मणिपुर की राजधानी इंफल से 100 किलोमीटर दूर म्यांमार सीमा पर सेना की सेना की असम राइफल्स की टीम पर पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी के उग्रवादियों के हमला करने की खबर है। इस हमले में सुरक्षा बल के चार जवान शहीद हो गए हैं। हमले में चार जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह हमला म्यांमार की सीमा के पास हुआ है। वहां पहले से घात लगाकर बैठे पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के आतंकवादियों ने यह हमला किया। हमला चंदेल जिला में म्यानमार बॉर्डर से सटे इलाके में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक असल राइफल्स की टुकड़ी पर यह हमला हुआ है। उग्रवादियों ने पहले एक आईईडी ब्लास्ट किया। इसके बाद सैनिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी गयी। हमले के बाद इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। अभी तक पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी के उग्रवादियों को नहीं पकड़ा जा सका है।