पिनराई विजयन: “लोगों को भाजपा में भेजने का सिस्टम बन गई  है कांग्रेस”

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने थ्रीक्काकरा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भेजने वाला सिस्टम बन गई है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पूरी तरह से बर्बाद नजर आ रही है। केरल में कांग्रेस पार्टी में शामिल लोग चिंतित नजर आ रहे है। और कई लोग भाजपा या किसी अन्य पार्टी में भी शामिल हो गए है।

आपको बता दें, थ्रीक्काकरा विधानसभा में 31 मई को उप चुनाव होने है और राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन चुनाव प्रचार कर रहे है।

कांग्रेस में इस समय चिंतन-मनन का दौर चल रहा है। हाल ही में पंजाब कांग्रेस के पूर्व मुखिया सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया साथ ही गुजरात में हार्दिक पटेल ने राज्य में विधानसभा चुनाव होने से पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया और भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को रोडरेज मामले मे एक साल जेल भेज दिया गया है।