पाक ने तोड़ा युद्धविराम, २ सैनिक खोए

उड़ी सेक्टर में हुई फायरिंग में भारत का भी एक जवान शहीद

पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर की सीमा पर युद्धविराम की और घटना हुई है। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया  हालांकि, भारतीयसेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर सीज़फायर का उल्लंघन किया। सीमा के उसपार से मोर्टार की जबर्दस्त फायरिंग की गयी। इस फायरिंग में सेना का एक सूबेदार शहीद हो गया। हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुहंतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान ने इन सैनिकों के मरने की पुष्टि की है।

इस घटना पर पाक ने एक ब्यान जारी किया है जिसमें उसने कहा भारत के उरी सेक्टर की दूसरी ओर पाकिस्तान के कब्जे वाले देवा सेक्टर में भारत की ओर से हुई गोलीबारी में उसे दो जवान शहीद हुए हैं। इन जवानों के नाम पाकिस्तान ने नायब सूबेदार कंदेरो और सिपाही अहसान बताए हैं।

पाकिस्तान की ओर से उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की गयी। पिछले देर रात मोर्टार और आर्टिलरी फायर किए गए। इस फायरिंग में सेना के एक सूबेदार शहीद हो गए। भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसके भी दो सैनिक मार गिराए।