पाक गोलीबारी में जवान शहीद

पाकिस्तान की ओर से मेंढर सेक्टर में गुरुवार को सीज फायर का उल्लंघन किया गया। भारत ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में भारत के एक जवान शहीद हो गये।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आधा घंटा दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पानीपत के बड़ौली गांव निवासी सहायक सब इंस्पेक्टर कर्मबीर मिटान शहीद हो गए। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव बड़ौली लाया जाएगा। कर्मबीर के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण शोक में डूब गये।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को पाकिस्तान ने मेंढर सेक्टर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। अपनी पार्टी के साथ पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ की बटालिन ६ की इको कंपनी में तैनात एएसआई कर्मबीर ने इसका मुहं तोड़ जवाब दिया। इसमें एक गोली उनकी छाती में लगी।

उनको घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां दोपहर को  एएसआई कर्मवीर वीरगति को प्राप्त हो गए। कर्मबीर १९८९ में बीएसएफ में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। उनके पैतृक गाँव में उनकी शहीद होने पर शोक छाया है।