पाक एफ-१६ मार गिराया

पांच हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए बंद, बड़गाम में एमआई १७ हादसा

भारत ने पाकिस्तान के उस एफ-१६  लड़ाकू विमान को बुधवार को मार गिरिया जिसने भारत की सीमा का उल्लंघन करके भीतर घुसने की कोशिश की थी। पाकिस्तान के कमसे कम तीन जहाज भारतीय सीमा में घुसे थे लेकिन भारतीय वायुसेना ने उन्हें खदेड़ दिया। एफ-१६ जहाज तीन किलोमीटर भीतर तक आ गया लेकिन भारतीय जांबाजों ने उसे मार गिराया है।
 

जम्मू, श्रीनगर, जैसलमेर सहित हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर उन्हें सिर्फ सैनिक इस्तेमाल के लिए रिसर्व कर दिया गया है। दिल्ली में हाई अलर्ट रखा गया है। पाकिस्तान ने भारत के दो विमानों को नुक्सान पहुंचाने और एक पायलट को पकड़ने का जो दावा किया है भारत ने उसका जोरदार खंडन किया है। 

इस बीच श्रीनगर में बड़गाम में भारत का एक लड़ाकू विमान एमआई १७ हादसे का शिकार हो गया है इसमें दोनों पायलट शहीद हो गए हैं। देश भर में हाई अलर्ट रखा गया है। 

इस बीच देश के इस हिस्से के पांच हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। इनमें जैसलमेर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, देहरादून, शिमला, कुल्लू, धर्मशाला शामिल हैं। वहां से सभी नागरिक उड़ानों को बंद कर दिया है ताकि वहां से सिर्फ सैनिक जहाज़ उड़ सकें। अमृतसर से एक उड़ान को ऐन मौके पर रोककर उसकी उड़ान एतियातन रोक दी गयी है। सभी जगह हाई अलर्ट रखा गया है। सीमा पर जबरदस्त तनाव बना हुआ है। राजस्थान में सभी कर्मचारियों की छुटियाँ रद्द कर दी गयी हैं।  

खबर है कि पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद सहित कई बड़े हवाई अड्डों को बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत के जिस फाइटर को गिराने का दावा किया था उसका भारत ने मजबूती से खंडन किया है और इसे कपोलकल्पित बात बताया है। यह मिग हादसे का शिकार हुआ है। भारतीय वायुसेना ने साफ़ कहा है कि उसके किसी जहाज को कोइ नुक्सान नहीं हुआ है।पाकिस्तान ने झूठा प्रचार कर कहीं और के जहाज़ बताकर इसे अपनी कार्रवाई से जोड़कर प्रचार किया है जिसे भारत ने झौठा बताया है। 
 
अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक पाक के जिस ऍफ़-१६ को मार गिराया गया है उस क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक पैराशूट को नीचे आते देखा था। अभी साफ़ नहीं कि इसमें कोइ पाकिस्तानी पायलट गिरफ्तार किया गया है या नहीं।
 
अभी तक की ख़बरों के मुताबिक पाकिस्तान विमानों ने राजौरी के भिम्बर गली इलाके में चार जगह बम्ब फेंके। यह जगह खाली है और वहां कोइ आबादी नहीं है।
 
राजौरी के डीसी मोहम्मद रियाज़ के मुताबिक एलओसी पर नदियां, लाम जांगर, केरी और हमीरपुर के इलाके में यह बम्ब गिराए गए हैं। इनसे कोइ नुक्सान नहीं हुआ है।
 
एक नौ साल के बालक को मामूली चोट आई है। रियाज़ के मुताबिक स्थिति पूरी तरह  तरह नियंत्रण में है। उनके मुताबिक इस इलाके का बड़ा हिस्सा एलओसी के पास पड़ता है। ”लोग अपने घरों में हैं। भारतीय सेना ने दुश्मन को कड़ा जवाब दिया। है”
 
भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को आतंकियों के खिलाफ जो कार्रवाई की है उससे पाकिस्तान में घबराहट फ़ैली हुई है।
 
इस समय दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग चल रही है जिसमें एनएसए अजित डोवल, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य टॉप  अधिकारी शामिल हैं।