पाक अदालत ने मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई

पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई है। मुशर्रफ पिछले लम्बे समय से विदेश में हैं। उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।  पाकिस्तान में किसी सेना अधिकारी को मौत की सजा के संभवता इक्का-दुक्का ही मामले रहे होंगे।

मुशर्रफ २०१६ में इलाज के लिए यूएई गए थे और अभी तक नहीं लौटे हैं। परवेज मुशर्रफ नवाज शरीफ सरकार के समय देश के सेनाध्यक्ष थे। उसके बाद वे शरीफ   सरकार का तख्तापलट कर सत्ता में आ गए थे और बाद में राष्ट्रपति भी बन गए थे।

पाकिस्तान में आपातकाल लगाने के लिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। इसमें उन्हें आरोपी बनाया गया। इस मामले में ही उन्हें पेशावर की अदालत ने अब मौत की सजा सुनाई है। अभी देखना होगा कि वे इस फैसले के खिलाफ क्या कानूनी विकल्प चुन सकते हैं।